PET परीक्षा में अभ्यर्थियों की जांच के बाद प्रवेश:गाजीपुर में महिला अभ्यर्थियों के बालों से ऑलपिन और कलाई से घड़ियां उतरवाई गईं
गाजीपुर में PET-2026 के तीसरे और अंतिम दिन रविवार को परीक्षा शुरू हुई। सुबह 8 बजे से केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की कतार लगने लगी। कई चरणों की जांच के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर प्रवेश पत्र और आधार कार्ड का मिलान किया गया। अभ्यर्थियों के पास मौजूद कागजात भी जांचे गए। महिला अभ्यर्थियों के बालों में लगी ऑलपिन निकलवाई गई। घड़ी पहनकर पहुंची छात्राओं और अन्य अभ्यर्थियों की कलाई से घड़ियां भी उतरवाई गईं। जिले के 19 केंद्रों पर कुल 16,704 अभ्यर्थियों को दो पालियों में परीक्षा देनी है। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। PET-2026 की परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर के साथ 1 नवंबर को तीन चरणों में हो रही है। पहले दो दिन की परीक्षा पूरी हो चुकी है। रविवार को तीसरे और अंतिम दिन की परीक्षा के साथ प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)