बकाया जमा नहीं करने पर उत्तम स्टील्स के डायरेक्टर गिरफ्तार:नोएडा में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने पकड़ा
गौतमबुद्ध नगर में 77 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक का बकाया जमा नहीं करने पर अंसल हाईटेक टाउनशिप और उत्तम स्टील्स एसोसिएट्स लिमिटेड के डायरेक्टर बंटी को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर दादरी तहसील प्रशासन ने की।
पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बंटी को पकड़ा। कंपनी पर बकाया रकम की वसूली के लिए प्रशासन ने आरसी जारी की थी। इसके बावजूद रकम जमा नहीं की गई।
राजस्व विभाग लगातार वसूली की कोशिश कर रहा था। भुगतान नहीं होने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। डीएम मेधा रूपम के निर्देश पर दादरी एसडीएम की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।
अधिकारियों ने कहा कि बकाया रकम की वसूली के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)