सहारनपुर में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट:बड़ी गाड़ी की मांग और देवर पर अश्लील हरकत का आरोप, पति समेत चार पर FIR
सहारनपुर में एक विवाहिता ने पति और ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने रविवार सुबह 8 बजे उसकी शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रामपुर मनिहारान कस्बे की अंजलि पंवार की शादी करीब सवा दो साल पहले मनोज चौहान से हुई थी। अंजलि के मुताबिक, शादी के छह महीने बाद पति मनोज चौहान, ससुर बनारसी, सास ममता और देवर अनुज चौहान बड़ी गाड़ी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर वे गाली-गलौज और मारपीट करते थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। अंजलि का आरोप है कि 18 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजे देवर अनुज चौहान ने उसके साथ अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर पति, सास और ससुर वहां पहुंचे, लेकिन उन्होंने अनुज को रोकने के बजाय उसका साथ दिया। आरोप है कि इसके बाद चारों उसे खींचकर कमरे में ले गए और मारपीट की। अंजलि ने किसी तरह अपनी जान बचाई और 112 नंबर पर पुलिस को फोन किया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे थे। अंजलि के मुताबिक, ससुराल वालों ने घर का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया, ताकि कोई अंदर न आ सके। अंजलि ने बताया कि वह पहले अपना घर बसाने की कोशिश कर रही थी, इसलिए शिकायत नहीं की। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उसने 25 जुलाई को महिला थाने में पति मनोज चौहान, ससुर बनारसी, सास ममता और देवर अनुज चौहान के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सब- इंस्पेक्टर नीतू को सौंपी गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)