गोरखपुर में अग्रवाल महिला समिति का शपथ ग्रहण समारोह:समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लिया संकल्प

Nov 01, 2026 - 09:49
0
गोरखपुर में अग्रवाल महिला समिति का शपथ ग्रहण समारोह:समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लिया संकल्प
गोरखपुर में अग्रवाल महिला समिति का 42वां शपथ ग्रहण समारोह 31 अक्टूबर को विजय चौराहा स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में रितु अग्रवाल ने अध्यक्ष और नम्रता जैन ने सचिव पद की शपथ ली। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. शिविका अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि पुष्पदन्त जैन रहे। संस्थापिका विमला मां, सावित्री दास, रेनू कंदोई, अंजना अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, ललिता अग्रवाल और मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में अमिता, अंजना, प्रीति, निर्मला, अल्पना जैन और रेशमा जैन ने अग्रसेन वंदना प्रस्तुत की। गौरी एवं नम्रता गोयल ने गणेश वंदना और शिखा गोयल, सोनल, श्रद्धा व शिवांगी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। निवर्तमान अध्यक्ष रजनी ने अपना पदभार रितु अग्रवाल को और निवर्तमान सचिव शानू ने नम्रता जैन को सौंपा। सावित्री दास और विमला मां ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। रेशमा जैन ने समिति के नए सदस्यों का परिचय कराया। कार्यक्रम का संचालन अमिता अग्रवाल ने किया। अंत में सचिव नम्रता जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समिति ने समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह में समिति की पूर्व अध्यक्षों और अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User