संभल में जूडियो स्टोर मैनेजर की मौत, स्कॉर्पियो ने रौंदा:सड़क पार कर मॉल लौट रहा था; बिहार का रहने वाला, दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Nov 01, 2026 - 09:32
0
संभल में जूडियो स्टोर मैनेजर की मौत, स्कॉर्पियो ने रौंदा:सड़क पार कर मॉल लौट रहा था; बिहार का रहने वाला, दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
संभल में शनिवार रात स्कॉर्पियो की टक्कर से जूडियो स्टोर के मैनेजर शहजान खान (35) की मौत हो गई। वह चाय पीने के बाद सड़क पार कर मॉल लौट रहे थे। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। इलाज के दौरान रात 11:55 बजे उनकी मौत हो गई। हादसा चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर गांव आटा के पास हुआ। शहजान खान बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले थे। वह ए जेनरेशन मॉल के कपड़ों के शोरूम में मैनेजर थे। उनके पिता का नाम गफ्फार खान है। पुलिस के मुताबिक, UP 16 EC 9977 नंबर की स्कॉर्पियो में सवार दो लोगों ने शहजान को टक्कर मारी। टक्कर के बाद वह करीब 15 फीट दूर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। लोगों ने गाड़ी रुकवाई और उन्हें झाड़ियों से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्कॉर्पियो में सवार ड्राइवर और उसका साथी चाबी निकालकर जाने लगे, तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान लोगों का दोनों से झगड़ा भी हुआ। पुलिस ने स्कॉर्पियो और उसमें सवार दोनों लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी बोविंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शहजान के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है। परिजनों के आने का इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User