तिहरे हत्याकांड में आठवीं आरोपी दिव्या गिरफ्तार:25 हजार का इनाम घोषित था, चबूतरे और पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

Nov 01, 2026 - 18:03
0
तिहरे हत्याकांड में आठवीं आरोपी दिव्या गिरफ्तार:25 हजार का इनाम घोषित था, चबूतरे और पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद
लखनऊ के सआदतगंज के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने रविवार को आठवीं आरोपी दिव्या शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। वह घटना के बाद से फरार चल रही थी। पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने उसे दुबग्गा के कूड़ा चौराहे के पास आईआईएम रोड से पकड़ा। इस मामले में पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 26 अक्टूबर को बरगद के पेड़ के चारों ओर चबूतरा बनाने और खाली जमीन पर वाहन खड़े करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने एक राय होकर शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभू, उनके बड़े भाई शिवाजी तिवारी और भतीजे सुयश तिवारी को घेर लिया था। आरोप है कि हमलावरों ने तीनों के साथ लाठी-डंडों और पत्थरों से मारपीट की। इसके बाद गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। सात आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी वारदात के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने 26, 27 और 31 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दिव्या शुक्ला इस मामले में वांछित थी। रविवार को उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। दिव्या शुक्ला ब्राह्मणी टोला, नौबस्ता की रहने वाली है। मौजूदा समय मे दुबग्गा क्षेत्र में कैलाश स्टेट, बरावन कला रोड स्थित यूनिटी डिग्री कॉलेज के पास के पास रह रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User