कानपुर में फेस्टिवल टेस्ट प्रतियोगिता:जागृति सिंह प्रथम, आयुषी अग्निहोत्री दूसरे, अर्श अहमद तीसरे स्थान पर रहे

Nov 01, 2026 - 18:03
0
कानपुर में फेस्टिवल टेस्ट प्रतियोगिता:जागृति सिंह प्रथम, आयुषी अग्निहोत्री दूसरे, अर्श अहमद तीसरे स्थान पर रहे
कानपुर के बिल्हौर में ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 नवंबर 2026 को सेवा मंदिर इंटर कॉलेज में श्री बालाजी कोचिंग सेंटर की ओर से फेस्टिवल टेस्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र नाथ पासवान, ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र शाक्य और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र प्रत्याशी मोहित शुक्ला मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सतीश चंद्र कठेरिया ने की। प्रतियोगिता में जागृति सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 20 हजार रुपए का पुरस्कार जीता। आयुषी अग्निहोत्री दूसरे स्थान पर रहीं, उन्हें 10 हजार रुपए और अर्श अहमद को तीसरे स्थान पर 5 हजार रुपए मिले। चतुर्थ से दशम स्थान तक के मेधावियों अक्षिता, अभय, शांतनु, स्तुति, पीहू, आदर्श और मोहम्मद अब्दुल्ला को भी नकद राशि और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कोचिंग डायरेक्टर घनश्याम कुशवाहा, सहसंस्थापक खुशी श्रीवास्तव और मैनेजर अंकिता कुशवाहा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User