फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ कार्यालय पर देंगे धरना:मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन, 20 नवंबर को लखनऊ में प्रदर्शन
औरैया में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर फार्मासिस्ट शुक्रवार, 13 नवंबर को सीएमओ कार्यालय पर धरना देंगे। गुरुवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर धरने की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने जिले के सभी डिप्लोमा फार्मासिस्टों से तय कार्यक्रम के अनुसार धरने में शामिल होने की अपील की। जिलाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि एक दिन के धरने के बाद सीएमओ के माध्यम से मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव और महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को संबोधित ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके जरिए एसोसिएशन अपनी मांगें शासन तक पहुंचाएगी। 20 नवंबर को लखनऊ में होगा आंदोलन का अगला चरण एसोसिएशन के अनुसार, आंदोलन के अगले चरण में 20 नवंबर को जिले के सभी चीफ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट लखनऊ पहुंचेंगे। वे महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश के कार्यालय पर होने वाले धरने में शामिल होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)