जुए में हार के बाद हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार:सीतापुर में इस्तेमाल लाठी बरामद, शराब के नशे में हुआ था विवाद

Nov 12, 2026 - 11:00
0
जुए में हार के बाद हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार:सीतापुर में इस्तेमाल लाठी बरामद, शराब के नशे में हुआ था विवाद
सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में जुए में पैसे हारने के बाद शराब के नशे में 42 वर्षीय गया प्रसाद की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी रामू राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार देर शाम पुलिस ने आरोपी को दबोचने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान आरोपी ने गया प्रसाद की पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है। जुआ खेलने के दौरान विवाद जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर गया प्रसाद का रामू राठौर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों के बीच जुआ खेलने के दौरान विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि गया प्रसाद के जुए में पैसे हारने के बाद कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि रामू राठौर ने लाठी से गया प्रसाद की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल गया प्रसाद को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गया प्रसाद सात बच्चों का पिता था। उसकी मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मंगलवार देर शाम परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। बुधवार देर शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक आशीष तिवारी का कहना है कि शुरुआती जांच में शराब के नशे में मारपीट की बात सामने आई है। वारदात में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। …………. पढ़े पूरा मामला जुआं हारने के दौरान युवक की पीट-पीटकर हुई थी हत्या:सीतापुर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, केस दर्ज सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में गया प्रसाद (42) की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी रामू राठौर को हिरासत में लिया है। मंगलवार शाम करीब छह बजे उसे पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शुरुआती जांच में शराब के नशे में मारपीट के दौरान गया प्रसाद की मौत होने की बात सामने आई है। वहीं, ग्रामीणों का दावा है कि दोनों के बीच जुआ खेलने के दौरान विवाद हुआ था। पढ़िए पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User