आजमगढ़ में 302 के पार हुई AQI:छाया कोहरा, तीसरे दिन भी नहीं सुधार, रातें हुई सर्द, 18 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
दीपावली के चौथे दिन गुरुवार की सुबह आजमगढ़ की हवा की क्वालिटी गंभीर कैटेगरी में पहुंच गई। यही कारण है इसका असर जिले के कई इलाकों में दिखा भी और जिसके कारण विजिबिलिटी में भी कमी आई है। गुरवार को सुबह कोहरा छाया रहा। आजमगढ़ की AQI जहां सोमवार को 372 के पार हो गई थी जो की बहुत खराब होने का संकेत दे रही है। वही दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को 360 के पार रही। जबकि तीसरे दिन यानी बुधवार को 361 के पार रही। जबकि गुरुवार को 302 के पार रही। निश्चित रूप से इसका सबसे अधिक असर बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ेगा और उन मरीजों पर पड़ेगा जो सांस के रोगी हैं। हालांकि जिले का तापमान सोमवार को भी गिर गया। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया है। दीपावली के दिन भी छाया था कोहरा
आजमगढ़ में दीपावली की सुबह भी कोहरा छाया हुआ था। लगभग 8:30 बजे तक सुबह कोहरा रहा। जिसके कारण सड़क पर चलने वाली गाड़ियों को लाइट जला कर चलना पड़ा। वही दीपावली की शाम से शुरू हुई आतिशबाजी का असर सोमवार की सुबह हवा की गुणवत्ता पर पड़ा जो की काफी खराब हो गई है। हालांकि मौसम विभाग का दावा है कि दीपावली में हुई आतिशबाजी का असर एक-दो दिन तक रहेगा इसके बाद सुधार होगा। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)