सीतापुर के मजदूर की पीटकर हत्या:शरीर पर मिले चोट के कई निशान, राजस्थान पुलिस करेगी जांच
राजस्थान में मजदूरी करने गए 40 वर्षीय अनूप की मौत पिटाई से होने की पुष्टि बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें मृतक के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि राजस्थान में मजदूरी के दौरान अनूप के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद साथी उसे घायल हालत में सोमवार को सीतापुर लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। अब इस मामले में प्रारंभिक कार्रवाई राजस्थान पुलिस करेगी। जानकारी के अनुसार, हरगांव थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी अनूप पुत्र रामदयाल करीब दो महीने पहले गांव के कुछ साथियों के साथ राजस्थान मजदूरी करने गया था। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया परिजनों को करीब तीन दिन पहले सूचना मिली कि अनूप घायल हो गया है। इसके बाद उसके साथी सोमवार रात उसे लेकर सीतापुर पहुंचे। यहां बस स्टॉप पर उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान अनूप ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता रामदयाल ने बताया कि अनूप के शरीर पर चोटों के कई निशान थे। उसके मुंह पर भी खून लगा हुआ था। परिजनों ने राजस्थान में अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट किए जाने और उसे घायल अवस्था में छोड़ने का आरोप लगाया था। मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। डॉक्टरों के पैनल की रिपोर्ट में शरीर पर चोटों की पुष्टि हुई है। मजदूर की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का कहना है कि अभी तक उन्होंने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। मारपीट करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई वे राजस्थान जाकर वहां पुलिस से शिकायत करेंगे और अनूप के साथ मारपीट करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। सीओ सिटी विनय कुमार का कहना है कि घटना राजस्थान में हुई है, इसलिए मामले में प्रारंभिक कार्रवाई राजस्थान पुलिस की ओर से की जाएगी।
……………
पढ़े पहले का पूरा मामला
राजस्थान से घायल लौटे मजदूर की अस्पताल में मौत:सीतापुर में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, शरीर पर चोट के निशान सीतापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में राजस्थान से घायल अवस्था में लौटे एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में अपस्ताल में मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़े
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)