नैड़ु फलावदा में कुश्ती दंगल:स्वर्गीय कृष्ण धाम की स्मृति में जुटे देशभर के 100 से अधिक पहलवान
मेरठ के ग्राम नैड़ु फलावदा में 24 अक्टूबर को स्वर्गीय कृष्ण धाम की स्मृति में द्वितीय दो दिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से 100 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने खिलाड़ियों के मुकाबलों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महंत औघड़ संजय नाथ योगी शामिल हुए। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य भारत वीर, मनोज प्रधान और कुश्ती कमेटी की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। आयोजन में पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा देने और पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। इस अवसर पर संगठन के मेरठ जिला प्रभारी सोकिन्दर प्रधान, जिला अध्यक्ष आकाश डेढा, अंकुर प्रधान, रोहित छौंकर, शिवांग विकल और आशीष छौंकर सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)