मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान:एसडीएम अंगद यादव ने कई बूथों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति जानी

Oct 24, 2026 - 18:29
0
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान:एसडीएम अंगद यादव ने कई बूथों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति जानी
बुलंदशहर में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए गए। एसडीएम सदर अंगद यादव ने कई बूथों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति देखी और बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बूथ संख्या 257 से 264 तक सरस्वती शिशु मंदिर, बूथ संख्या 246 से 249 तक सहायक अभियंता द्वितीय खंड कार्यालय और बूथ संख्या 250 से 253 तक हकीम मुकुट लाल कॉलेज में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, स्थानांतरित मतदाताओं के विवरण में संशोधन और मृतक मतदाताओं के नाम हटाने के लिए प्राप्त फॉर्मों की जानकारी ली। एसडीएम ने आमजन से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जांच लें। नाम न होने या गलती मिलने पर संबंधित बूथ पर पहुंचकर सुधार कराएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User