मेरठ में लूट का 50 हजार का इनामी गिरफ्तार:एसटीएफ नोएडा की टीम ने सब्जी मंडी तिराहे से पकड़ा, हत्या और एटीएम तोड़ने के प्रयास के मामले में भी रहा है आरोपी

Oct 24, 2026 - 18:29
0
मेरठ में लूट का 50 हजार का इनामी गिरफ्तार:एसटीएफ नोएडा की टीम ने सब्जी मंडी तिराहे से पकड़ा, हत्या और एटीएम तोड़ने के प्रयास के मामले में भी रहा है आरोपी
लखनऊ में एसटीएफ नोएडा की टीम ने शनिवार को मेरठ के लूटकांड में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश कुनाल उर्फ कुलदीप त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जानकीपुरम थाना क्षेत्र में सब्जी मंडी तिराहे के पास मौजूद था। एसटीएफ ने मेरठ के मेडिकल थाने के विवेचक को सूचना देकर उनके साथ संयुक्त कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया। एसटीएफ के मुताबिक, 15 अप्रैल 2025 को मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित तक्षशिला कॉलोनी के एक घर में लूट के इरादे से आरोपी अपने साथियों के साथ घुसा था। घरवालों के विरोध करने और शोर मचाने पर सभी मौके से भाग निकले थे। इस मामले में आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जमीन के विवाद में हत्या का भी आरोप पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह करीब 25 साल का है और 12वीं तक पढ़ा है। वर्ष 2018 में उसने अपनी बुआ के बेटे मनीष के साथ गांव के राधा स्वामी आश्रम में चोरी की थी। उस समय नाबालिग होने के कारण उसे बुलंदशहर के बाल सुधार गृह भेजा गया था। दोनों करीब पांच से छह महीने वहां रहे थे। इसके बाद उसने अपने साथी सूरज और सौरभ के साथ बुलंदशहर के डीएवी कॉलेज के पास स्थित बैंक का एटीएम तोड़कर लूटने का प्रयास किया था। हालांकि, एटीएम नहीं टूट पाया था। इस मामले में सूरज और सौरभ गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए, जबकि कुनाल फरार हो गया था। आरोपी पर बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में जमीन के पुराने विवाद में सतवीर की गोली मारकर हत्या करने का भी आरोप है। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद वह गिरफ्तार हुआ था और करीब डेढ़ साल जेल में रहा। जेल में हुई थी लूट की साजिश में शामिल साथियों से मुलाकात एसटीएफ के मुताबिक, जेल में कुनाल की मुलाकात मनीष सोलंकी से हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद वह मनीष, हर्ष और विक्की उर्फ विकास के साथ मेरठ की तक्षशिला कॉलोनी में एक घर में रखी बड़ी रकम लूटने की योजना में शामिल हो गया था। 15 अप्रैल 2025 को सभी लूट के इरादे से घर में घुसे, लेकिन घरवालों के विरोध और शोर मचाने के कारण उन्हें भागना पड़ा। एसटीएफ के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलकर रह रहा था। उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण और पुलिस उपाधीक्षक नवेन्दु कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में उप निरीक्षक दीपक कुमार शामिल थे। आरोपी से अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User