फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े:नई दिल्ली-हावड़ा अब हफ्ते में 3 दिन चलेगी, देखिए शेड्यूल

Sep 25, 2026 - 17:29
0
फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े:नई दिल्ली-हावड़ा अब हफ्ते में 3 दिन चलेगी, देखिए शेड्यूल
आगामी त्योहार के देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने नई दिल्ली और हावड़ा के बीच चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के फेरों की संख्या बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी, जो पहले केवल एक दिन चलती थी। इस दौरान अक्टूबर–नवंबर में कुल 48 फेरे संचालित होंगे। नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल गाड़ी संख्या 04052 नई दिल्ली-हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल गाड़ी पहले शुक्रवार को साप्ताहिक संचालित की जानी थी। संशोधन के बाद यह गाड़ी शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार (सप्ताह में तीन दिन) को संचालित होगी। अक्टूबर 2026 में यह गाड़ी नई दिल्ली से 06, 09, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27 एवं 30 अक्टूबर को चलेगी और नवंबर 2026 में नई दिल्ली से 01, 03, 06, 08, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27 एवं 29 नवंबर को संचालित होंगी। इस प्रकार अक्टूबर एवं नवंबर में कुल 24 फेरे संचालित होंगे। गाड़ी संख्या 04051 हावड़ा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल गाड़ी पहले रविवार को साप्ताहिक संचालित की जानी थी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार यह गाड़ी रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार (सप्ताह में तीन दिन) को संचालित होगी। अक्टूबर 2026 में यह गाड़ी हावड़ा से 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 अक्टूबर को चलेगी। नवंबर 2026 में हावड़ा से 01, 03, 05, 08, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26 एवं 29 नवंबर एवं 01 दिसंबर 2026 को संचालित होंगी। इस प्रकार कुल 24 फेरे संचालित होंगे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले रेलगाड़ियों की नवीनतम जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या NTES ऐप का उपयोग करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User