पीलीभीत में युवक को लात-घूसों से पीटा:मामूली कहासुनी मारपीट में बदली, 4 लोगों पर नामजद केस दर्ज

Nov 29, 2026 - 11:00
0
पीलीभीत में युवक को लात-घूसों से पीटा:मामूली कहासुनी मारपीट में बदली, 4 लोगों पर नामजद केस दर्ज
पीलीभीत में शहर कोतवाली इलाके के पवन स्वीट्स के बाहर शनिवार रात करीब 8:30 बजे एक युवक से मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, देशनगर निवासी सचिन राजपूत पुत्र प्रीतम सिंह दुकान के बाहर लगे काउंटर पर चाय पी रहे थे। तभी जोशी टोला में ज्वाला देवी मंदिर के पास वाली गली के अनुराग राठौर, निखिल राठौर, एक अन्य अनुराग राठौर और विवेक वहां पहुंचे। सचिन का आरोप है कि चारों ने उनसे गाली-गलौज की। विरोध करने पर उन पर लात-घूंसों से हमला किया। शोर सुनकर राहगीर और स्थानीय लोग जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सचिन की लिखित शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। शहर कोतवाल प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User