फिरोजाबाद में बात न करने पर फोड़ा महिला का सिर:SP कार्यालय में 3 के खिलाफ की शिकायत, जबरदस्ती बात करने के लिए बनाते हैं दबाव

Oct 29, 2026 - 14:35
0
फिरोजाबाद में बात न करने पर फोड़ा महिला का सिर:SP कार्यालय में 3 के खिलाफ की शिकायत, जबरदस्ती बात करने के लिए बनाते हैं दबाव
फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में एक महिला ने तीन लोगों पर लगातार परेशान करने, फोन पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। 26 अक्टूबर को हुई मारपीट में महिला का सिर फट गया और खून बहने लगा। महिला ने मेडिकल भी कराया लेकिन थाने पर सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए वह गुरुवार दोपहर 1 बजे एसएसपी कार्यालय पहुंची और कार्रवाई की मांग की। महिला के अनुसार, मोहल्ले के 3 लोग लगातार उसके पीछे पड़े रहते हैं। आरोप है कि तीनों फोन करके गाली-गलौज करते हैं और कहते हैं कि अगर वह गली में रहेगी तो उनसे बात करनी पड़ेगी। महिला का आरोप है कि इसी बात को लेकर 26 अक्टूबर को उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें उसके सिर में चोट लग गई। घटना के बाद महिला ने मेडिकल कराया और थाने में शिकायत की, लेकिन आरोप है कि वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह एसएसपी कार्यालय पहुंची और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User