हरदोई में छत से गिरकर युवक की मौत:करवा चौथ का सामान लेकर घर लौटा था; रात में वॉशरूम जाते समय गिरा, भतीजे को लिया था गोद
हरदोई के पाली में करवा चौथ के त्योहार की खुशियों के बीच एक परिवार में मातम पसर गया। पत्नी के लिए त्योहार का सामान लेकर घर लौटे युवक की कुछ ही देर बाद छत से गिरकर मौत हो गई। जिस पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी व्रत रखने की तैयारी कर रही थी, उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मेले से पत्नी के लिए लेकर आया था करवा चौथ का सामान पाली कस्बे के रामनगर मोहल्ला निवासी डब्लू पुत्र सुरेश मंगलवार रात रामलीला मैदान में लगे मेले से पत्नी शशि के लिए करवा चौथ का सामान लेकर घर पहुंचा था। परिवार में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच रात करीब 10:45 बजे वह छत पर बने वॉशरूम की ओर जा रहा था। तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में घायल युवक को फर्रुखाबाद के अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पत्नी के लिए त्योहार का सामान लाने वाला युवक अब हमेशा के लिए दुनिया से विदा हो चुका था। दस साल पहले हुई थी शादी, भतीजे को लिया था गोद डब्लू की शादी करीब दस वर्ष पहले शशि से हुई थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने अपने एक वर्षीय भतीजे उज्ज्वल को गोद लिया था। युवक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था और कारचोभी का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी और अन्य परिजनों को गहरा सदमा पहुंचा है। परिजनों ने नहीं दी पुलिस को सूचना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)