औरैया में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:मारपीट और धमकी का आरोप, मां बोली- सुसाइड नोट में दरोगा समेत 4 लोगों के नाम

Oct 29, 2026 - 14:19
0
औरैया में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:मारपीट और धमकी का आरोप, मां बोली- सुसाइड नोट में दरोगा समेत 4 लोगों के नाम
औरैया के अयाना थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात ऋषभ कुमार (20) का शव खेत में आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। वह चार दिन पहले नानी के घर आया था। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन पुलिस का कहना है कि वह साफ तौर पर पढ़ा नहीं जा रहा है। इस बीच युवक की मां सोनी देवी ने आरोप लगाया कि नोट में तीन ग्रामीणों के साथ तत्कालीन उपनिरीक्षक रामबालक शुक्ला का भी नाम है। उन्होंने चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। घर से गायब हुआ, खेत में मिला शव ऋषभ अजीतमल थाना क्षेत्र के हैदरपुर निवासी सर्वेश कुमार का बेटा था। वह कुंवरदेवपुर गांव में अपनी नानी रेशमा देवी के घर आया था। बुधवार को उसके चचेरे नाना सर्वेश अपनी बेटी की शादी में शामिल होने चिचौली गए थे। शाम को लौटने पर ऋषभ घर पर नहीं मिला। तलाश के दौरान अयोध्या प्रसाद के खेत में आम के पेड़ से उसका शव लटका मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां ने ग्रामीणों पर घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप ऋषभ की मां सोनी देवी ने 29 अक्टूबर को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 18 अक्टूबर की रात अजब सिंह, उसका बेटा शिवा और सर्वेश समेत कुछ लोग उनके घर में घुसे थे। आरोप है कि इन लोगों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सोनी देवी का कहना है कि शिकायत के बावजूद मामले में कार्रवाई नहीं हुई। तत्कालीन दरोगा पर प्रताड़ित करने का आरोप सोनी देवी ने तत्कालीन उपनिरीक्षक रामबालक शुक्ला पर भी प्रताड़ित करने और शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि बेटे की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट में तीन ग्रामीणों के साथ दरोगा का भी नाम है। उन्होंने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। हालांकि, नोट में लिखी बातों की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। पुलिस बोली- साफ नहीं पढ़ा जा रहा सुसाइड नोट गुरुवार सुबह सीओ अजीतमल शैलेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि मौके से मिला नोट स्पष्ट रूप से पढ़ा नहीं जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User