बबलू के हादसे से डरा सौरभ राजपूत का परिवार:कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित ने साहिल-मुस्कान को दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग

Oct 29, 2026 - 14:03
0
बबलू के हादसे से डरा सौरभ राजपूत का परिवार:कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित ने साहिल-मुस्कान को दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। सौरभ के भाई बबलू के साथ बुधवार को हुए हादसे के बाद परिवार दहशत में है। परिजनों को आशंका है कि यह हादसा जानबूझकर कराया गया हो सकता है। उन्होंने मामले में सजा पाए साहिल और मुस्कान से खतरे की आशंका जताते हुए दोनों को मेरठ जिला जेल से प्रदेश की किसी दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग की है। गुरुवार को सौरभ की मां रेणु देवी कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित के साथ जिला जेल पहुंचीं। उन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा से मुलाकात कर अपनी आशंकाएं साझा कीं। रेणु देवी ने साहिल और मुस्कान को जल्द दूसरी जेल में स्थानांतरित करने के लिए लिखित पत्र भी सौंपा। पूनम पंडित बोली- हादसा साजिश का हिस्सा कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित ने कहा कि साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा भले ही हो गई हो लेकिन वह दोनों बचने की हर संभव कोशिश में जुट गए हैं। दोनों के परिवार एक हो गए हैं। यही वजह है कि उनके द्वारा वकील भी एक ही किया गया है। चौकाने वाली बात तो यह है कि साहिल के परिजन मुस्कान को बहु मान चुके हैं। जेल अधीक्षक से दोनों को शिफ्ट करने की मांग की गई है। मां बोली- बेटे की जान का खतरा रेणु देवी का कहना है कि उनका बेटा बबलू सौरभ हत्याकांड में शुरुआत से ही पैरवी कर रहा है। बुधवार को उसके साथ हुए हादसे में उसे चोट आई है। परिवार को संदेह है कि यह महज दुर्घटना नहीं, बल्कि किसी की सोची-समझी साजिश भी हो सकती है। बचने का रास्ता ढूंढ रहे दोनों रेणु देवी ने कहा कि साहिल और मुस्कान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उनके मुताबिक, दोनों कानूनी राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में परिवार को डर है कि मुकदमे की पैरवी करने के कारण उन्हें भी निशाना बनाया जा सकता है। उन्होंने जेल प्रशासन से परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों दोषियों को दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग की है। सौरभ राजपूत हत्याकांड में साहिल और मुस्कान को दोषी ठहराए जाने के बाद मामला लगातार चर्चा में है। अब बबलू के साथ हुए हादसे ने परिवार की चिंता बढ़ा दी है। परिजन इसे लेकर आशंकित हैं और चाहते हैं कि जेल प्रशासन उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जरूरी कदम उठाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User