गिल ने नेट्स पर तैयारी शुरू की:न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से वनडे सीरीज, रोहित-कोहली की वापसी; राहुल और गुरनूर भी जुड़े

Oct 29, 2026 - 13:46
0
गिल ने नेट्स पर तैयारी शुरू की:न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से वनडे सीरीज, रोहित-कोहली की वापसी; राहुल और गुरनूर भी जुड़े
ऑकलैंड में 29 अक्टूबर को भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने नेट्स पर अभ्यास किया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से ईडन पार्क में शुरू होगी। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ भी भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। इस सीरीज से सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी होगी। वनडे सीरीज के बाद गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत की कप्तानी करेंगे। बैटिंग कोच कोटक से बातचीत करते दिखे गिल गिल ने अभ्यास के दौरान माथे पर ‘टेम्पल’ नाम का फिटनेस ट्रैकिंग डिवाइस पहना था। उन्होंने बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक से बातचीत भी की। इसके बाद गिल नेट्स पर बल्लेबाजी करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने करीबी दोस्त और भारत के टी-20 ओपनर अभिषेक शर्मा से भी बातचीत की। अभिषेक ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में 38 गेंदों पर 113 रन बनाए थे। भारत ने 199 रन के टारगेट का पीछा करते हुए यह मैच जीता था। टी-20 सीरीज में भारत ने 3-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। राहुल और ईशान ने भी किया अभ्यास ग्रोइन की चोट से उबर रहे ईशान किशन और केएल राहुल ने भी नेट्स पर बल्लेबाजी की। गिल ने अपनी बारी आने से पहले कोटक से बातचीत की। गिल ने पिछले एक साल में कई मुश्किल दौर देखे हैं। इनमें पिछले साल का ऑस्ट्रेलिया दौरा और इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मिली हार शामिल है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में गिल ने 754 रन बनाए थे। वह आगामी मुकाबलों के लिए अपनी तैयारी बेहतर रखने को चार से पांच नेट गेंदबाजों का खर्च खुद उठा रहे हैं। वनडे सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी और गिल इसमें भारत की कप्तानी करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User