पहले दो घंटेः स्नातक में 8.50%, शिक्षक में 15.73% मतदान:जिले के 11 केंद्रों पर बनाए गए 30 बूथ, डीएम-एसपी ने निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं
फर्रुखाबाद में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। पहले दो घंटे यानी सुबह 10 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 8.50 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 15.73 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डीएम डॉ. अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिले में मतदान के लिए 11 केंद्रों पर 30 बूथ बनाए गए हैं। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे से अनधिकृत लोगों को हटाया गया। केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके। स्नातक के 573 और शिक्षक के 292 वोट पड़े सुबह 10 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 6,742 मतदाताओं में से 573 ने वोट डाला। इससे मतदान प्रतिशत 8.50 रहा। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,880 मतदाताओं में से 292 ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 15.73 दर्ज किया गया। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण डीएम डॉ. अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह फतेहगढ़ स्थित एमआईसी इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचीं। अधिकारियों ने यहां मतदान संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारी फर्रुखाबाद में बनाए गए अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गईं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)