लक्ष्मी गणेश की पूजा होते ही शुरू हुए धूम-धड़ाके:रंग बिरंगी रोशनी से रोशन हो उठा आजमगढ़ का आसमान, जमकर हो रही आतिशबाजी

Nov 08, 2026 - 21:16
0
लक्ष्मी गणेश की पूजा होते ही शुरू हुए धूम-धड़ाके:रंग बिरंगी रोशनी से रोशन हो उठा आजमगढ़ का आसमान, जमकर हो रही आतिशबाजी
आजमगढ़ में दीपावली के दिन शाम को लक्ष्मी गणेश की पूजा करने के साथ ही आतिशबाजी शुरू हो गई। शहर के पुरानी सब्जी मंडी, चौक तकिया, मातबरगंज, पहाड़पुर, पांडे बाजार वाले इलाकों में बड़ी संख्या में युवा सड़क पर ही आतिशबाजी करने लगे। जिले में कहीं फुलझड़ियां छोड़ी जा रही हैं तो कहीं रॉकेट छोड़े जा रहे हैं। वहीं कहीं पर अनार जलाये रहे जा रहे हैं। तो कहीं पर रंग-बिरंगी लाइट जलाई जा रही हैं। ऐसे में पूरा आसमान रंगीन हो गया है।जिले के पुरानी सब्जी मंडी वाले इलाके में खाली सड़क पर मोहल्ले के लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। दीपावली को लेकर सभी घरों पर जल रही लाइट की रोशनी में जब आतिशबाजी हो रही है तो और भी अधिक रंगीन दिख रही है। दीपावली की इस आतिशबाजी में क्या बच्चे क्या युवा और क्या बुजुर्ग सभी लोग पटाखे और आतिशबाजी का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। माता के मंदिर में भी उमड़ी भक्तों की भीड़ आजमगढ़ के चौक स्थित दक्षिण मुखी काली माता के मंदिर में भी दीपावली के दिन भक्तों की भारी की माता के दर्शनों के लिए उमड़ी रही। लक्ष्मी गणेश की पूजा करने के बाद बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं और मंदिर में भी आस्था का दीपक जला रहे हैं। यही कारण है कि दीपावली के दिन भी माता के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User