फर्रुखाबाद में एक ही मंडप में 419 जोड़ों की शादी:क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान में मंडप सजाए गए
फर्रुखाबाद के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को सामूहिक विवाह योजना के तहत 419 जोड़ों की शादी कराई जा रही है। सुबह से जोड़े कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे थे। दोपहर 12 बजे तक उनके आने का सिलसिला जारी था। कार्यक्रम की तैयारी चार दिन से चल रही थी। मैदान में 500 वर्ग फीट का पंडाल और मंच बनाया गया है। ब्लॉक, नगर पंचायत और नगर पालिका के हिसाब से जोड़ों को बैठाया जा रहा है। शादी के लिए सामग्री भी बांटी जा रही है। योजना के तहत गरीब युवतियों की शादी कराई जाती है। युवती के खाते में अनुदान की राशि भी डाली जाती है। पंडाल को फूलों से सजाया गया है। सजावट में करीब 18 क्विंटल फूलों का इस्तेमाल हुआ है। जयमाला के लिए गुलाब की मालाएं लाई गई हैं। मंच के आगे रंगोली बनाई गई है और जगह-जगह सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर पुरुष और महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं। सीओ सिटी और एक अतिरिक्त सीओ भी लगातार निगरानी कर रहे हैं। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए मैदान के अंदर और पास में पार्किंग की सुविधा दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)