स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:प्रयागराज में बड़ोखरा में युवक भैंस खरीदने जा रहा था
प्रयागराज में कोरांव थाना क्षेत्र के बड़ोखरा गांव में शुक्रवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस जिला अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। करछना क्षेत्र के पड़ोखरा गांव निवासी हुसैन खान (26) पुत्र नसीम खान भैंस खरीदने का कारोबार करता था। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह बाइक से कोरांव क्षेत्र के बड़ोखरा गांव जा रहा था। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास सामने से आ रही स्कूल बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हुसैन सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था हुसैन हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल हुसैन को जिला अस्पताल ले जाने लगी। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोने-बिलखने लगे। हुसैन चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। वह भैंस खरीदने के कारोबार से परिवार की मदद करता था। अचानक हुई मौत से परिवार के लोगों का बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)