शूटर नसीम ने बॉयो में लिखा- नाम बदनाम, पता-तिहाड़:इंस्टाग्राम पर खुद को किंग ऑफ मुस्ताफाबाद बताया, STF ने ढ़ेर किया
यूपी STF ने गुरुवार देर रात बुलंदशहर के सिकंदराबाद में शूटर नसीम दुर्रानी (37) को एनकाउंटर में मार गिराया। नसीम सोशल मीडिया पर अपनी रील और तस्वीरों को लेकर भी चर्चा में था। उसने इंस्टाग्राम की बायोग्राफी में अपना नाम 'बदनाम' और पता 'तिहाड़ जेल' लिखा था। साथ ही खुद को 'किंग ऑफ मुस्तफाबाद' बताया था। उसके अकाउंट पर हथकड़ी लगी हालत में कई रील भी अपलोड थीं। STF की जांच में सामने आया कि नसीम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 32 पोस्ट थीं और 273 फॉलोअर्स थे। उसकी प्रोफाइल में 'उम्र जीने की, काम मरने का' और 'नो लव, ओनली क्राइम' जैसी बातें भी लिखी थीं। अलग-अलग वीडियो में वह कभी सफेद कुर्ता-पायजामा और जालीदार टोपी में दिखता था तो कभी जींस-शर्ट और कैप पहने नजर आता था। हथकड़ी में रील बनाने पर उठे सवाल नसीम की कई रील में उसके हाथों में हथकड़ी लगी दिखाई दे रही है। कुछ तस्वीरों में वह अकेले बैठा नजर आता है और आसपास कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखता। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस हिरासत या पेशी के दौरान उसकी रील कौन बनाता था और ये वीडियो सोशल मीडिया पर कैसे अपलोड होते थे। चार दिन पहले युवक की हत्या का आरोप नसीम पर आरोप था कि उसने चार दिन पहले दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के ऑफिस के बाहर एक युवक की हत्या की थी। इस मामले के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच और यूपी STF उसकी तलाश में जुटी थीं। उस पर गाजियाबाद जिले से 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। सिकंदराबाद में पुलिस से हुई मुठभेड़ STF और दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि नसीम बुलंदशहर के सिकंदराबाद इलाके में छिपा है और भागने की फिराक में है। टीम ने उसे घेरा तो पुलिस के मुताबिक उसने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से करीब 15 से 20 राउंड गोलियां चलीं। जवाबी कार्रवाई में नसीम को दो गोलियां लगीं। मुठभेड़ गुरुवार रात करीब एक बजे सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में हुई। नसीम पर दर्ज थे 26 मुकदमे दिल्ली निवासी नसीम पर 26 मुकदमे दर्ज थे, जिनमें हत्या के चार मामले शामिल थे। उस पर अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के संपर्क में रहने का भी आरोप था। बताया जाता है कि 2017 में छोटा शकील ने उसे तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन की हत्या की सुपारी दी थी। इसके अलावा पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह की हत्या की साजिश रचने का आरोप भी उस पर लगा था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)