उन्नाव में 22 नवंबर को हवाई हमले का सायरन बजेगा:पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, टीनमें आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास करेंगी

Nov 20, 2026 - 12:12
0
उन्नाव में 22 नवंबर को हवाई हमले का सायरन बजेगा:पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, टीनमें आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास करेंगी
उन्नाव में 22 नवंबर को पुलिस लाइन ग्राउंड में हवाई हमले और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल होगी। इसमें अलग-अलग विभागों की टीमें आपात स्थिति जैसी परिस्थितियां बनाकर बचाव के तरीके दिखाएंगी। शुक्रवार को एसपी ने तैयारियां देखीं। कलेक्ट्रेट के पन्नालाल सभागार में डीएम घनश्याम मीना की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक हुई। अधिकारियों को मॉक ड्रिल की जिम्मेदारियां और आपसी तालमेल के बारे में बताया गया। मॉक ड्रिल में हवाई हमले के दौरान सुरक्षित जगह पहुंचने, आग लगने पर बचाव करने और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा में सुरक्षा के तरीके दिखाए जाएंगे। लोगों को यह भी बताया जाएगा कि संकट के समय घबराने के बजाय कैसे काम करें और दूसरों की मदद कैसे करें। राहत और बचाव के अभ्यास में स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, परिवहन विभाग, आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक और स्थानीय प्रशासन की टीमें शामिल होंगी। घायलों को चिकित्सा सहायता पहुंचाने, आग पर काबू पाने, लोगों को सुरक्षित जगह ले जाने और राहत-बचाव का काम करने का अभ्यास भी होगा। बैठक में एडीएम नमामि गंगे विधेश, सीएमओ डॉ. अजय कुमार शर्मा, सहायक उप नियंत्रक अनिल कुमार दुबे, पुलिस लाइन के एसआई नेक मोहम्मद खान, एसडीओ द्वितीय एसएल चौहान, एआरएम पंकज कुमार तोमर सहित नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User