आगरा में कांग्रेस की 27 का शंखनाद रैली कल:प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा व इमरान मसूद आएंगे, 50 हजार की भीड़ जुटाने का दावा

Nov 20, 2026 - 13:01
0
आगरा में कांग्रेस की 27 का शंखनाद रैली कल:प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा व इमरान मसूद आएंगे, 50 हजार की भीड़ जुटाने का दावा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा के बाद अब कांग्रेस भी आगरा से अपने मिशन की शुरुआत करने जा रही है। 21 नवंबर को कांग्रेस अपने मिशन 2027 का शंखनाद की शुरुआत करेगी। इसके लिए आगरा की ग्रामीण विधानसभा में रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद व राष्ट्रीय सचिव कुनाल चौधरी मौजूद रहेंगे। शहर कांग्रेस कमेटी आगरा महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि आगरा में ‘27 का शंखनाद’ करने प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, सहारनपुर से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद, राष्ट्रीय सचिव ब्रज जोन प्रभारी कुनाल चौधरी 21 नवंबर को आगरा आ रहे हैं। आगरा ग्रामीण विधानसभा में मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा, जिसमें मुख्य वक्ता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना हैं। आयोजन के लिए तैयारियां चल रही हैं। करीब 50 हजार लोग सभा में आएंगे। दलितों के गढ़ देंगे संदेश आगरा को दलितों की राजधानी कहा जाता है। इस कारण सपा ने भी आगरा में दलित सम्मेलन किया। इसके बाद कांग्रेस भी दलितों को रिझाने के लिए रैली कर रही है। इसके लिए आगरा ग्रामीण विधानसभा में रैली की जा रही है। कांग्रेस का इस सीट पर विशेष जोर है। सपा से गठबंधन में कांग्रेस खेरागढ़, ग्रामीण विधानासभा, दक्षिण और फतेहपुर सीकरी सीट की मांग कर सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User