छठ पूजा के लिए बस्ती कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बना:आज और कल मिलेगी मदद; प्रशासन ने फोन नंबर और कर्मचारियों की ड्यूटी जारी की

Nov 15, 2026 - 09:34
0
छठ पूजा के लिए बस्ती कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बना:आज और कल मिलेगी मदद; प्रशासन ने फोन नंबर और कर्मचारियों की ड्यूटी जारी की
बस्ती में छठ पूजा के दौरान सूचना और शिकायत लेने के लिए कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी कक्ष में कंट्रोल रूम बनाया गया है। पूजा 15 नवंबर 2026 से शुरू होकर 16 नवंबर तक चलेगी। कंट्रोल रूम का फोन नंबर 05542-247128 है। प्रशासन ने कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पालियों में लगाई है। पहली पाली 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक रहेगी। इसमें वरिष्ठ सहायक पंकज मल्ल (मोबाइल नंबर 9559471230) और कनिष्ठ सहायक विर्मेन्द्र मिश्र (मोबाइल नंबर 6392367016) तैनात रहेंगे। दूसरी पाली 15 नवंबर को रात 10 बजे से 16 नवंबर को सुबह 6 बजे तक रहेगी। इसमें वरिष्ठ सहायक अमित कुमार (मोबाइल नंबर 8948992999) और वरिष्ठ सहायक सुमित श्रीवास्तव (मोबाइल नंबर 9670000788) ड्यूटी करेंगे। तीसरी पाली 16 नवंबर को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी। इसमें कनिष्ठ सहायक यश श्रीवास्तव (मोबाइल नंबर 9918161800) और कनिष्ठ सहायक सुरेन्द्र शर्मा (मोबाइल नंबर 8112405177) तैनात रहेंगे। सभी कर्मचारियों को तय तारीख और समय पर कंट्रोल रूम में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। छठ पूजा से जुड़ी सूचना या शिकायत रजिस्टर में दर्ज की जाएगी। उसके निस्तारण के लिए उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User