कोहरे में ट्रैक्टर ने बाइक सवार 3 को कुचला:सीतापुर में दो युवतियों और युवक की मौके पर मौत, लहरपुर से लौट रहे थे

Nov 15, 2026 - 09:01
0
कोहरे में ट्रैक्टर ने बाइक सवार 3 को कुचला:सीतापुर में दो युवतियों और युवक की मौके पर मौत, लहरपुर से लौट रहे थे
सीतापुर में रविवार सुबह कोहरे के बीच ईंटों से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवतियों और एक युवक को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन मौतों की खबर फैलते ही राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीनों देवपालपुर गांव के रहने वाले थे। किसी काम से लहरपुर गए थे। रविवार सुबह बाइक से घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। जिला मुख्यालय से 78 किलोमीटर दूर घटना तंबौर थाना क्षेत्र की है। लहरपुर से घर लौटते समय हादसा जानकारी के मुताबिक, देवपालपुर गांव निवासी दो युवतियां और एक युवक बाइक से किसी काम के सिलसिले में लहरपुर गए थे। रविवार सुबह करीब 6 बजे तीनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रिहार स्थित पेट्रोल पंप के पास धुंध के बीच तेज रफ्तार ईंटों से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों को रौंदता निकला ट्रैक्टर टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। ट्रैक्टर तीनों को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में दो युवतियों और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर शव पड़े देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। गांव में मचा कोहराम, पुलिस ने भेजे शव हादसे की जानकारी गांव पहुंचते ही मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर और चालक की तलाश में जुटी पुलिस प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसके चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User