कुशीनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल; गोरखपुर रेफर

Oct 27, 2026 - 23:06
0
कुशीनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल; गोरखपुर रेफर
कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की जान चली गई। सुसवलिया चौराहे पर अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विशाल कुमार गौतम के रूप में हुई है, जो केवल छपरा गांव के रहने वाले थे। वह अपने दोस्त विकास (बलूचहा निवासी) के साथ बाइक से जा रहे थे। हादसे के बाद दोनों को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। विकास की हालत गंभीर होने पर उसे गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। विशाल की मौत से उनके परिवार में मातम छा गया है। वह अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके पिता मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User