जनकपुरी में खड़ी कार में लगी आग:घनी आबादी में फैली दहशत, दमकल ने पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जनकपुरी में मंगलवार को एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और कार से ऊंची लपटें उठने लगीं। घनी आबादी वाले इलाके में आसपास के मकानों और वाहनों तक आग फैलने का डर पैदा हो गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) मनु शर्मा के निर्देश पर दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय पर आग बुझने से आसपास के मकानों और दूसरे वाहनों तक लपटें फैलने का खतरा टल गया। आग लगने से कार को काफी नुकसान हुआ है। शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट होने की संभावना है, हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। दमकल विभाग की तेजी से हुई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)