नवजात को भर्ती कराने के लिए 4 घंटे भटके परिजन:KGMU और डफरिन से लौटाया, निजी अस्पताल के ICU में भर्ती
सीतापुर के महमूदाबाद से रेफर नवजात को लखनऊ में भर्ती कराने के लिए परिजन चार घंटे तक एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकते रहे। KGMU और डफरिन अस्पताल में बेड नहीं मिलने पर परिजनों को वापस लौटना पड़ा। इस दौरान नवजात की हालत बिगड़ गई और उसकी सांस उखड़ने लगी। आखिर में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल नवजात ICU में भर्ती है। KGMU से डफरिन भेजा गया महमूदाबाद CHC में मंगलवार सुबह जुलेखा (25) ने बच्चे को जन्म दिया। नवजात को सांस लेने में तकलीफ होने पर डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। सुबह करीब 10 बजे परिजन एंबुलेंस से KGMU पहुंचे। वहां काफी देर इंतजार के बाद NICU में बेड खाली नहीं होने की बात कहकर उन्हें डफरिन अस्पताल भेज दिया गया। डफरिन में भी नहीं मिला बेड परिजन दोपहर करीब 12 बजे सरकारी एंबुलेंस से डफरिन अस्पताल पहुंचे। नवजात को ICU में भर्ती कराने के लिए अस्पताल के अंदर गए, लेकिन वहां भी बेड उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर उन्हें वापस कर दिया गया। इस दौरान बच्चे की हालत और बिगड़ गई। परिजन शोएब ने बताया कि वे चार घंटे से एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटक रहे थे, लेकिन कहीं भी बच्चे को भर्ती नहीं किया गया। नवजात की सांस उखड़ने लगी तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। KGMU प्रवक्ता ने दी सफाई KGMU के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह के मुताबिक, NICU में बेड फुल थे। ऐसे में बच्चे को प्राथमिक इलाज देने के बाद दूसरे अस्पताल रेफर किया गया होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)