गले में वाई-फाई केबल फंसी मिली, रेलवे कर्मचारी की मौत:मुरादाबाद में सीनियर कैशियर थे, चाचा की मौत के बाद से परेशान चल रहे थे

Oct 27, 2026 - 23:06
0
गले में वाई-फाई केबल फंसी मिली, रेलवे कर्मचारी की मौत:मुरादाबाद में सीनियर कैशियर थे, चाचा की मौत के बाद से परेशान चल रहे थे
बरेली की मिशन कॉलोनी में 47 साल के रेलवे कर्मचारी तनवीर सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार रात वह अपने घर में गंभीर हालत में मिले। उनके गले में वाई-फाई की केबल फंसी हुई थी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। परिजनों ने बताया कि तनवीर मुरादाबाद में सीनियर कैशियर थे। करीब एक महीने पहले उनके चाचा का निधन हो गया था, जिनसे उनका गहरा लगाव था। चाचा की मौत के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे और शराब भी ज्यादा पीने लगे थे। सोमवार रात वह शराब के नशे में घर पहुंचे थे। इसी दौरान उनके गले में वाई-फाई की केबल फंस गई। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार ने कोई आरोप नहीं लगाया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User