शामली जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बंद:महिला डॉक्टर की कमी भी बनी समस्या, जांच और इलाज के लिए भटक रहे मरीज

Oct 23, 2026 - 15:03
0
शामली जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बंद:महिला डॉक्टर की कमी भी बनी समस्या, जांच और इलाज के लिए भटक रहे मरीज
शामली जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में सोमवार से अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद है। बताया जा रहा है कि यहां तैनात रेडियोलॉजिस्ट का मुजफ्फरनगर तबादला होने के कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा एक्स-रे और दंत चिकित्सा कक्ष में भी मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को जांच और उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में प्रतिदिन करीब 50 से 70 मरीज अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचते थे। डॉक्टर के तबादले के बाद से यह सुविधा बंद होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। खासकर गर्भवती महिलाओं और उन मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें डॉक्टर की सलाह पर अल्ट्रासाउंड कराना जरूरी होता है। अस्पताल में सुविधा नहीं मिलने के कारण उन्हें बाहर जांच करानी पड़ रही है। अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा प्रभावित होने से हड्डियों में चोट और फ्रैक्चर वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मेडिकल लीगल केस (एमएलसी) से संबंधित मामलों में मरीजों को मुजफ्फरनगर भेजा जा रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ रहा है। हालांकि, एक्स-रे की सुविधा प्रभावित होने का वास्तविक कारण और एमएलसी के मरीजों को रेफर करने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। दंत चिकित्सा कक्ष में डॉक्टर मौजूद हैं, लेकिन मशीन खराब होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। दांतों के उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को तत्काल इलाज मिलने के बजाय दूसरी तारीख दी जा रही है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 15 से 20 मरीज दांत निकलवाने के लिए पहुंचते हैं। मशीन खराब होने के कारण इन मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में महिला चिकित्सक की कमी भी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। महिला मरीजों को उपचार और परामर्श के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और दंत चिकित्सा से जुड़ी समस्याओं के बीच महिला चिकित्सक की कमी से भी मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। इस संबंध में जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. मनोज अखौरी ने बताया कि आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जल्द ही सुविधाएं सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User