फतेहपुर में मोबाइल चोरी के शक में युवक को पीटा:खागा कस्बे के चौक का वीडियो; पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी

Nov 08, 2026 - 12:17
0
फतेहपुर में मोबाइल चोरी के शक में युवक को पीटा:खागा कस्बे के चौक का वीडियो; पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी
फतेहपुर के खागा कस्बे में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक की भीड़ ने सरेराह पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग युवक को पीटते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक को मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ने का आरोप लगाकर लोगों ने मारपीट की। घटना के दौरान चौक-चौराहे पर भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि युवक पर लगाए गए चोरी के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। दो दिन पुराना है वीडियो खागा कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने रविवार सुबह बताया कि मारपीट का वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो दो दिन पुराना है। अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। मारपीट करने वालों की पहचान में जुटी पुलिस कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान कर रही है। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User