अमेठी बाईपास पर कार ने दो युवकों को टक्कर मारी:एक गंभीर घायल, ड्राइवर कार सहित फरार

Nov 08, 2026 - 12:17
0
अमेठी बाईपास पर कार ने दो युवकों को टक्कर मारी:एक गंभीर घायल, ड्राइवर कार सहित फरार
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बाईपास पर रुद्र नगर मोहल्ले के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में मनोज गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि उसके साथी को भी चोट लगी। चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। दोनों युवक अमेठी के गोपालपुर गांव के रहने वाले हैं। घटना आज सुबह साढ़े बजे हुई। मनोज और उसका साथी बाइक से वहां पहुंचे थे और सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान गौरीगंज की ओर से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुँची और आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।घायल के साथी से बताया कि वो दोनो सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे तभी तेज रफ्तार से आई स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User