पीड़ित परिवार ने सीएम से की मुलाकात:बच्चों की शिक्षा और आर्थिक मदद मांगी, विधायक बोले- मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

Sep 28, 2026 - 14:07
0
पीड़ित परिवार ने सीएम से की मुलाकात:बच्चों की शिक्षा और आर्थिक मदद मांगी, विधायक बोले- मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन
हापुड़ में बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर आजमपुर गांव में हुए गौरव त्यागी हत्याकांड का मामला अब मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। सोमवार को पीड़ित परिवार ने विधायक हरेन्द्र तेवतिया के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की। परिवार ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं और आर्थिक सहायता के साथ बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था कराने की मांग की। मुख्यमंत्री ने उनकी बात गंभीरता से सुनी। विधायक हरेन्द्र तेवतिया के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि गौरव त्यागी के परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और बच्चों की शिक्षा समेत सभी जरूरतों के लिए सरकार की तरफ से मदद दिलाने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान उनके साथ मृतक गौरव के पिता समेत अन्य परिजन रहे। ये था पूरा मामला गौरव त्यागी की 18 अगस्त 2026 को दिनदहाड़े लाठी-डंडों, लोहे की सरिया और हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी गई थी। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद से परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User