सपा के वरिष्ठ नेता ,कामरेड राज बहादुर यादव को श्रद्धांजलि:सपा कार्यालय और राजबली स्मारक स्कूल में हुए आयोजन

Sep 28, 2026 - 14:07
0
सपा के वरिष्ठ नेता ,कामरेड राज बहादुर यादव को श्रद्धांजलि:सपा कार्यालय और राजबली स्मारक स्कूल में हुए आयोजन
सपा के वरिष्ठ नेता और कामरेड रहे स्वर्गीय राजबहादुर यादव की 8 वीं पुण्य तिथि पर याद किया गया।राजबली स्मारक पाब्लक इण्टर कालेज मड़ना में श्रद्धांजलि सभा एवं राजबहादुर यादव मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।इस स्वर्गीय राजबहादुर यादव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। 2025-26 के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट में विद्यालय में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को साइकिल और प्रमाण पल दिया गया। विद्यार्थियों के अभिभावकों को शाल देकर सम्मानित किया गया। प्रथम और अंकुर यादव द्वितीय स्थान जबकि इण्टरमीडिएट में सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में, हाईस्कूल में आर्य देव सिंह से। स्नेहा सिंह, और स्वाती यादव और साक्षी विश्वकर्मा को प्रथम स्थान पर स्वष्टि विश्वकर्मा और द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप पूर्व मन्त्री श्री वेजनरायन पान्डेय द्वारा सम्मानित किया गया। सभा एवं राजबहादुर यादव जागृतिसम्मान समारोह का संचालन सूर्यकान्त पाण्डेय ने किया। विद्यालय समिति के अध्यक्ष राम प्रताप यादव लड्‌डू‌लाल यादव प्रबन्धक रवि यादव, डायरेक्टर प्रज्ञा यादव, एडमिनिस्ट्रेटरडॉ० डी० पी० तिवारी ने सम्मानित लोगों का स्वागत किया। समारोह में समाजवादी पार्टी के जिलाअध्यक्ष जय सिंह, भोम प्रकाश पादव प्रधान 'मङ्ना', बलराम मौर्या, राम अचल यादव, अंगद यादव, छोटेलाल यादव, विद्याभूषण जी, अनिल यादव 'बब्बू, रोली यादव, कक्कू सिंह, धर्मबीर ललित यादव रणवीर यादव रिंक', रक्षाराम यादव, शमशेर यादव, मनिल तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। जय सिंह यादव बोले—सपा आंदोलन में उनका योगदान सदैव याद रहेगा समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता स्वर्गीय राज बहादुर यादव की आठवीं पुण्यतिथि पर रविवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में जिला एवं महानगर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके संघर्ष, समर्पण एवं संगठनात्मक योगदान को याद किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि स्वर्गीय राज बहादुर यादव ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया। उन्होंने अपने संगठनात्मक कौशल, संघर्षशील व्यक्तित्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार से पार्टी को मजबूत आधार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन समाजवादी मूल्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि राज बहादुर यादव का संघर्ष और समाजवादी विचारधारा के प्रति उनकी निष्ठा पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगी। उनके विचारों और बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने वाले ऐसे समर्पित नेताओं का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि राज बहादुर यादव ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय समाजवादी आंदोलन और संगठन को मजबूत करने में लगाया। उनका संघर्ष, सादगी और कार्यकर्ताओं के प्रति अपनापन आज भी पार्टीजनों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर महानगर महासचिव हामिद जाफर मीशम, शावेज़ जाफरी,शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह, ओरौनी प्रसाद पासवान, अंसार अहमद, सीताराम यादव, मोहम्मद असलम, युवजन सभा के प्रदेश सचिव अश्विनी यादव ‘छोटू’, जिला उपाध्यक्ष आकिब खान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User