रिटायर फौजी और उसकी पत्नी की हत्या का मामला:पुलिस की जांच पड़ताल जारी, CCTV में दिखे 4 संदिग्ध; दूसरी पत्नी पर शक
हाथरस के सादाबाद स्थित इस्लामनगर में रिटायर फौजी शमसुद्दीन और उनकी पहली पत्नी सद्दो बेगम की हत्या में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस को फौजी की दूसरी पत्नी सीमा और कुछ अन्य करीबियों पर वारदात में शामिल होने का शक है। इसी हिसाब से पुलिस जांच पड़ताल और छानबीन कर रही है। हत्या का मुकदमा मृतक शमसुद्दीन के भाई शेर मोहम्मद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था। सीसीटीवी में चार युवक भी सामने आए शमसुद्दीन और शद्दो की धारदार हथियार से हत्या हुई थी। कल दोनों के खून से लथपथ शव घर के अंदर जमीन पर पड़े मिले थे। घर में अलमारी-बक्से खुले मिले, नकद-गहने गायब थे। घटनास्थल से बर्फ तोड़ने वाला औजार भी मिला। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई थी। शमसुद्दीन की दो शादियां हुई थी। पहली पत्नी से जब कोई बच्चा नहीं हुआ तो शमसुद्दीन ने अपनी पहली पत्नी की रिश्तेदार सीमा से दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी से उसके तीन बच्चे हुए। पिछले दिनों शमसुद्दीन के यहां चोरी हुई थी। इसका आरोप सीमा के भाई पर लगा था। इसे लेकर दोनों पत्नियों में विवाद हो गया था। उसके बाद सीमा इस्लाम नगर में ही थोड़ी दूरी पर अपने तीन बच्चों के साथ अलग रहने लगी थी। पुलिस की छानबीन में सीमा पर शक गहराया है। पुलिस ने वहां सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो सीसीटीवी में चार युवक भी सामने आए। इनमें से एक युवक बरसाती पहने हुए था। जिन पर हत्या का शक है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, शमसुद्दीन को 16 और सद्दो को 18 चोटें मिली थीं। डबल मर्डर का जल्दी होगा खुलासा मृतक फौजी के भांजे कप्तान खान के मुताबिक, रात में कोई परिचित घर आया था। घर में खाली चाय के कप, कटे फल और एक फल पर दांत के निशान मिले हैं, जिससे दंपति के साथ किसी परिचित की मौजूदगी का शक है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही इस डबल मर्डर का खुलासा हो जाएगा। इधर आज दूसरे दिन भी मृतक दंपति के घर पर मातम छाया रहा और वहां पुलिस फोर्स भी तैनात रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)