पीईटी परीक्षा के लिए फर्रुखाबाद में रूट डायवर्जन:रविवार सुबह 6 से रात 8 बजे तक भारी वाहन जिले की सीमाओं पर रोके जाएंगे

Oct 31, 2026 - 17:30
0
पीईटी परीक्षा के लिए फर्रुखाबाद में रूट डायवर्जन:रविवार सुबह 6 से रात 8 बजे तक भारी वाहन जिले की सीमाओं पर रोके जाएंगे
फर्रुखाबाद में रविवार को पीईटी परीक्षा होगी। इसके लिए पुलिस ने सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक रूट डायवर्जन किया है। जिले में परीक्षा के 22 केंद्र बनाए गए हैं। भारी वाहनों को जिले की सीमाओं पर रोका जाएगा या दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा। कन्नौज से फतेहगढ़ आने वाले ट्रक, टैंकर, डीसीएम और लोडर समेत माल वाहनों को गुरसहायगंज से छिबरामऊ की ओर भेजा जाएगा। छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को छिबरामऊ से मैनपुरी जिले के बेवर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। मैनपुरी जिले के बेवर से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को बेवर में जिले की सीमा पर रोका जाएगा। एटा से आने वाले माल वाहनों को अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के बिराहिमपुर में रोका जाएगा। शाहजहांपुर और बरेली से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को शाहजहांपुर जिले के अल्लाहगंज थाने और हुल्लापुर में रोका जाएगा। जरियांपुर से ढाई घाट होकर शमशाबाद जाने वाले माल वाहनों को जरियनपुर में रोका जाएगा। हरदोई से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को सवायजपुर थाना क्षेत्र के रूपापुर में रोका जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User