गाड़ी छुड़ाने का झांसा देकर किशोर से 15 हजार ठगे:रहीमाबाद में सफेद स्कूटी से पहुंचा था; सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना
लखनऊ में एक अज्ञात व्यक्ति जनसेवा केंद्र पर बैठे किशोर को गाड़ी का किस्त जमा करने का झांसा देकर 15 हजार रुपए ठग ले गया। आरोपी सफेद स्कूटी से दुकान पर पहुंचा था। घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित ने रहीमाबाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पढ़िए पूरी घटना… रहीमाबाद निवासी दीपक गुप्ता रहीमाबाद चौराहे पर जनसेवा केंद्र चलाते हैं। उनकी दुकान दरोगा चक्की के पास न्यू यादव मार्केट में है। दीपक के मुताबिक, शनिवार को वे किसी काम से मलिहाबाद गए थे। इस दौरान उनका 16 वर्षीय बेटा अमित गुप्ता दुकान पर बैठा था। बातों में उलझाकर रुपए ले गया सुबह करीब 11 बजे सफेद स्कूटी से एक अज्ञात व्यक्ति दुकान पर पहुंचा। उसने अमित से कहा कि उसकी किस्त वाली गाड़ी पकड़ ली गई है और उसे तुरंत 15 हजार रुपये नकद चाहिए। आरोपी ने किशोर को बातों में उलझाया और उससे रुपये लेकर चला गया। हेलमेट की वजह से पहचान मुश्किल पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ने हेलमेट इस तरह पहना था कि उसका चेहरा सीसीटीवी कैमरे में नहीं दिखा। वह दुकान पर रेडमी कंपनी का एक मोबाइल फोन भी छोड़ गया। फोन में सिम कार्ड नहीं था।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)