इंदिरा गांधी को रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि:युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर ने जरूरतमंदों की मदद का आह्वान किया

Oct 31, 2026 - 17:14
0
इंदिरा गांधी को रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि:युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर ने जरूरतमंदों की मदद का आह्वान किया
बदायूं में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर शफी अहमद ने रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने जीवन में 36वीं बार रक्तदान किया। इस अवसर पर शफी अहमद ने कहा कि इंदिरा गांधी ने शहादत से एक दिन पहले 30 अक्टूबर 1984 को भुवनेश्वर में दिए अपने अंतिम सार्वजनिक भाषण में कहा था कि उनके खून की हर बूंद भारत को ऊर्जा देगी और मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का देशप्रेम, त्याग और समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक है। शफी अहमद ने रक्तदान को मानवता की सेवा का माध्यम बताते हुए जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाने में योगदान दिया जा सकता है। अंत में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User