महिलाओं ने शराब के ठेके हटाने की मांग की:बदायूं के ओरछी चौराहे पर बच्चों के साथ पहुंचीं; पुलिस ने डेढ़ घंटे तक समझाया

Oct 31, 2026 - 17:46
0
महिलाओं ने शराब के ठेके हटाने की मांग की:बदायूं के ओरछी चौराहे पर बच्चों के साथ पहुंचीं; पुलिस ने डेढ़ घंटे तक समझाया
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ओरछी चौराहे पर शराब के ठेके हटवाने की मांग को लेकर शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। दो दर्जन से अधिक महिलाएं अपने बच्चों को लेकर ठेकों पर पहुंच गईं। भीड़ और विरोध बढ़ता देख सेल्समैन दुकानों के शटर डालकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। ओरछी चौराहे पर देसी और अंग्रेजी शराब के साथ बीयर के भी ठेके हैं। महिलाओं का आरोप है कि इन ठेकों पर दिनभर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। इलाके के कई पुरुष काम पर जाने के बाद शाम को घर लौटते समय यहीं शराब पीते हैं। नशे की हालत में घर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों से मारपीट और विवाद करते हैं। इससे घरों का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं का कहना था कि अगर चौराहे से शराब के ठेके हट जाएंगे तो उनके पति भी शराब पीकर घर नहीं लौटेंगे। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाया कि शराब के ठेके हटवाना या दूसरी जगह स्थानांतरित करना पुलिस के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इसके लिए आबकारी विभाग में निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करनी होगी। महिलाओं ने अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुंचाने और ठेके हटवाने की मांग पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद विरोध समाप्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User