बीएचयू में भाषण और काव्य प्रतियोगिता:एनएसयूआई ने राष्ट्रवाद और महिलाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर रखे विचार

Oct 31, 2026 - 17:46
0
बीएचयू में भाषण और काव्य प्रतियोगिता:एनएसयूआई ने राष्ट्रवाद और महिलाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर रखे विचार
वाराणसी में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को एनएसयूआई-बीएचयू इकाई ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन (डीएसडब्ल्यू) में भाषण एवं काव्य प्रतियोगिता आयोजित की। भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘सच्चा राष्ट्रवाद: समावेशी विकास और बहुलवादी संस्कृति का संरक्षण’ तथा काव्य प्रतियोगिता का विषय ‘आधी आबादी की पूरी उड़ान’ रहा। प्रतिभागियों ने विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकीकरण में योगदान और इंदिरा गांधी के राजनीतिक जीवन को याद किया गया। वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, छात्र अधिकारों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के शोधार्थी कपिश्वर मिश्रा एवं जंग बहादुर पाल रहे। एनएसयूआई-बीएचयू अध्यक्ष मुरारी कुमार ने अतिथियों और सहयोगियों का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User