पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:सीतापुर में बहनोई घायल, मुंडन संस्कार का सामान खरीदने जा रहे थे बाजार

Nov 16, 2026 - 16:24
0
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:सीतापुर में बहनोई घायल, मुंडन संस्कार का सामान खरीदने जा रहे थे बाजार
सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र में रेउसा-बहराइच मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई घायल हो गया। दोनों मुंडन संस्कार का सामान खरीदने के लिए रेउसा बाजार जा रहे थे। डलिया-भरथा गांव के बीच विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बहराइच जिले के मुर्तिहा थाना क्षेत्र के गौरा पिपरा निवासी विनोद पुत्र सुखलाल अपने बहनोई राम सुरेश (25) पुत्र ईश्वरलाल निवासी राजापुर कलां, थाना रेउसा के साथ बाइक से रेउसा कस्बे जा रहे थे। परिवार में मुंडन संस्कार होना था। इसके लिए दोनों बाजार से जरूरी सामान खरीदने निकले थे। टक्कर लगने से सड़क पर गिरे दोनों बाइक सवार बताया जा रहा है कि रेउसा-बहराइच मार्ग पर डलिया-भरथा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेउसा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। हादसे में राम सुरेश की मौत हो गई, जबकि विनोद को चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User