पीलीभीत में सुबह कोहरे से हाईवे पर विजिबिलिटी कम:दिन निकलने के बाद भी चालकों को जलानी पड़ी लाइट, तापमान में मामूली बढ़ोतरी
पीलीभीत में शनिवार सुबह कोहरा और धुंध छाई रही। हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर वाहन चालकों को दिन निकलने के बाद भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। उन्होंने धीमी रफ्तार से वाहन चलाए। खेतों में खड़ी फसलों पर भी कोहरा और नमी दिखाई दी। सुबह सैर पर निकले लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ा। भारतीय मौसम विभाग के पीलीभीत केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार 13 नवंबर को न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार 14 नवंबर को यह 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान शुक्रवार को 27.8 और शनिवार को 28.3 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद सुबह की नमी और धुंध से ठंडक महसूस हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है। इससे सुबह और रात में ठंड बढ़ सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)