बिजनौर के डीएम उमेश प्रताप सिंह का तबादला:दो महीने के अंदर लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव बने, जोगिंदर सिंह जिले के नए जिलाधिकारी
उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात कई जिलों के जिलाधिकारियों और आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह को लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। जोगिंदर सिंह को बिजनौर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उमेश प्रताप सिंह ने 23 सितंबर को बिजनौर के डीएम का पद संभाला था। करीब दो महीने के भीतर उनका तबादला हो गया। शासन ने तबादले की वजह नहीं बताई है। उनके कार्यकाल में हाल ही में एक वकील से जुड़े मामले को लेकर चर्चा हुई थी। इस मामले में वकीलों ने विरोध जताया और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। तबादला सूची जारी होने के बाद जिले में नए जिलाधिकारी की नियुक्ति को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। जोगिंदर सिंह अब जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों और जनसमस्याओं के निस्तारण की जिम्मेदारी संभालेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)