प्रतापगढ़ में रन फॉर यूनिटी:SP दीपक भूकर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; ड्रोन कैमरों से रखी गई निगरानी
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार दोपहर 12:30 बजे प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। पुलिस लाइन से शुरू होकर अंबेडकर चौराहे तक गया मार्ग यह दौड़ पुलिस लाइन परिसर से प्रारंभ हुई। इसके बाद धावक राजापाल टंकी और अंबेडकर चौराहा होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुए। दौड़ के पूरे रास्ते में सुरक्षा और निगरानी के विशेष प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरों से रखी गई नजर आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया गया। पूरे आयोजन स्थल और आसपास के संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी गई, ताकि शांति और सुरक्षा बनी रहे। अखंड भारत के निर्माता सरदार पटेल को किया याद स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत का निर्माण करने वाले सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान को याद करना और उनके आदर्शों पर चलकर देश की एकता को मजबूत बनाना था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)