बिजनौर में सपा ने पटेल और नरेंद्र देव की जयंती:मनाई हनी फैसल की अध्यक्षता में कार्यक्रम, चित्रों पर माल्यार्पण
बिजनौर में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को 12 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने की। संचालन कार्यालय प्रभारी अखलाक पप्पू ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण से हुई। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर चर्चा की। हनी फैसल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता मजबूत करने में भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव ने शिक्षा, समाजवाद, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समानता के क्षेत्र में योगदान दिया। फैसल ने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और देश को दिशा देते हैं। उन्होंने उनके आदर्शों को अपनाकर भाईचारे, समानता और एकता मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दीपक सैनी, महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रभा चौधरी, डॉ. महमूद अहमद (भोलू), चौधरी दारा सिंह, डॉ. योगेंद्र चौधरी, प्रमोद प्रधान, मदन सैनी, डॉ. रहमान, फैज अकरम खान, राधा सैनी, सुखबीर ठेकेदार, अरविंद पाल, अशोक गहलौत और अहमद खिजर खान मौजूद रहे। सपा के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)